Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बस्तर के ज्यादातर कैंपों को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा. जिससे बस्तर के लोगों को बहुमुखी विकास होगा. उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा 31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ तथा मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों तथा 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यहां पढ़ें अमित शाह के दौरे की हाईलाइट्स-
Amit Shah CG Visit: उजर बस्तर (रौशन बस्तर) कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह
अमित शाह आसना के बादल एकेडमी में आयोजित उजर बस्तर जिसका अर्थ (रौशन बस्तर) में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के समाज प्रमुख, कई राज्यों के पुलिस अधिकारी व जवान, CRPF, BSF, ITBP, SSB तमाम पैरामिलिट्री फ़ोर्स, नक्सल पीड़ित परिवार, स्थानीय पत्रकार, मौजूद हैं. जिनका सम्मान किया जायेगा.
Amit Shah CG Visit: अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि दी
अमित शाह ने जगदलपुर के अमर वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. अमर वाटिका में करीब 1200 शहीद जवानों की सूची लगाई गई है. शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की.
Amit Shah CG Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने नेतनार में जनता को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज सबके लिए ऐतिहासिक दिन हैं. नक्सलवाद खत्म करने में सबका योगदान है. उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ, बस्तर को आजादी नहीं मिली. 31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ.
अमित शाह क्यों बोले बस्तर अब आजाद हुआ है?#chhattisgarhnews #jagdalpur #amitshah #jagdalpur @AmitShah @vishnudsai @gyanendrat1 @Ravimiri1 #vistaarnews pic.twitter.com/9NAwbxnP0z
— Vistaar News (@VistaarNews) May 18, 2026
Amit Shah CG Visit: अमर वाटिका में गृहमंत्री अमित शाह शहीदों को श्रध्दांजलि दे रहे हैं.
Amit Shah CG Visit: बस्तर में अमित शाह की बड़ी बातें
Amit Shah CG Visit: ये क्षेत्र हरा-भरा और विकसित बनेगा – अमित शाह
जगदलपुर के नेतनार गांव में जनता को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए अहम दिन है. नक्सलवाद को खत्म करने में सबका योगदान रहा. मेरे लिए भी आज खास दिन है. उन्होनें आगे कहा कि मै वादा कर रहा हूं ये क्षेत्र हरा-भरा और विकसित बनेगा.
Amit Shah CG Visit: नेतनार गांव में जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ
नेतानार पहला पुलिस कैंप है, जहां जनसुविधा केंद्र की शुरुआत हो रही है. उसका शुभारंभ गृह मंत्री करेंगे. बता दें कि नेतानार के बाद धीरे-धीरे बाकी कैंप भी इसी तरह जनसुविधा केंद्र के तौर पर विकसित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के बाद बस्तर के अलग-अलग समाज प्रमुखों, प्रबुद्ध नागरिकों, पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ भी गृह मंत्री का कार्यक्रम तय है.
Amit Shah CG Visit: नेतानार में गृहमंत्री अमित शाह, ग्रामीण महिला ने गिनाई सरकार की उपलब्धी
Amit Shah CG Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने डायल 112 की गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
होटल मेफेयर से अमित शाह रवाना#amitshah #chhattisgarh #raipur #amitshahlive #coverage #vistaarnews pic.twitter.com/Kf8Ur8B2Fg
— Vistaar News (@VistaarNews) May 18, 2026
Amit Shah CG Visit: मेफेयर होटल से रवाना हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
मेफेयर होटल से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रवाना हो गए है. अमित शाह सिर्फ 5 गाड़ियों के काफिले में दिखे. जिसमें एक ही गाड़ी में अमित शाह, सीएम विष्णु देव साय दिखे.
होटल मेफेयर से अमित शाह रवाना#amitshah #chhattisgarh #raipur #amitshahlive #coverage #vistaarnews pic.twitter.com/Kf8Ur8B2Fg
— Vistaar News (@VistaarNews) May 18, 2026
Amit Shah CG Visit: रायपुर में सीजी डायल 112 की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर रवाना होंगे. आज और कल अमित शाह बस्तर में ही रहेंगे.
Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. शाह अब से कुछ देर में रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में डायल 112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे.
