Vistaar NEWS

Amit Shah CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, डायल 112 की गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, रायपुर-टू-बस्तर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amit Shah CG Visit

छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उनकी अगवानी की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर भी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह

18 से 19 तक गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश कई बड़े कार्यक्रमों में शामिले होंगे. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अमित शाह के दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि नेतानार सुरक्षा केंद्र अब जनसुविधा केंद्र में तब्दील किया जाएगा. विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. अमित शाह 18 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे.

रायपुर-टू-बस्तर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बरसेंगे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

जनसुविधा केंद्र की शुरुआत

इसके बाद गृह मंत्री बस्तर रवाना होंगे और करीब दोपहर 12:30 बजे बस्तर के नेतानार पहुंचेंगे. नेतानार पहला पुलिस कैंप है, जहां जनसुविधा केंद्र की शुरुआत हो रही है. उसका शुभारंभ गृह मंत्री करेंगे. बता दें कि नेतानार के बाद धीरे-धीरे बाकी कैंप भी इसी तरह जनसुविधा केंद्र के तौर पर विकसित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के बाद बस्तर के अलग-अलग समाज प्रमुखों, प्रबुद्ध नागरिकों, पुलिस जवानों और अधिकारियों के साथ भी गृह मंत्री का कार्यक्रम तय है.

Exit mobile version