Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के बस्तर को ही नक्सलियों ने क्यों चुना? गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बताई वजह

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah On Naxalism: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर संसद में अपनी बात रखी. उन्होंने लगभग 85 मिनट की स्पीच में उन्होंने नक्सली विचारधारा पर कड़ा प्रहार किया. इसके साथ ही गृह मंत्री ने बताया कि नक्सलियों ने बस्तर को ही क्यों चुना? उन्होंने कहा कि वहां की भौगोलिक परिस्थिति कठिन होने और ट्रेड ना होने की वजह से भोले-भाले आदिवासियों को बहलाया गया है. वामपंथियों ने उस क्षेत्र में विकास को नहीं पहुंचने दिया.

गृह मंत्री ने क्या कहा?

संसद को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद के 75 सालों में से 60 साल तक कांग्रेस के हाथों में सत्ता रही. आदिवासी समुदाय आज तक विकास से वंचित क्यों रहे? असली विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि 60 सालों तक आप उन्हें साफ पानी पहुंचाने में नाकाम रहे. वहां आपने कोई स्कूल नहीं बनाया. उनके इलाकों में मोबाइल टावर और बैंकिंग सुविधाएं पहुंचने से रोकी गईं. इन सबके बाद अब आप लोग ही जवाबदेही की मांग कर रहे हैं?

ये भी पढ़ें: Parliament Session: ‘गोली का जवाब गोली से ही दिया जाता है…’, लोकसभा में नक्सलवाद पर बोले अमित शाह

‘बस्तर से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म’

बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा पूरी तरह हो चुका है. हर एक गांव में स्कूल खोलने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं. इसके साथ ही राशन की दुकान खोलने के लिए मुहिम चलाई गई. हर तहसील और पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को आधार कार्ड से राशन कार्ड जारी किया गया, जिससे उन्हें 5 किलो अनाज मिल रहा है.

Exit mobile version