Vistaar NEWS

CG News: मजिस्ट्रेट को परिवार समेत जान से मारने की धमकी, 3 करोड़ की मांगी फिरौती, नक्सल संगठन के नाम से भेजा लेटर

CG News

मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट को धमकी दी गई है. गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफा मिला, जिसमें उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है.

मजिस्ट्रेट को परिवार समेत जान से मारने की धमकी

लेटर भेजने वाले ने खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है और करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की है. घटना के बाद न्यायालय और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध करने के साथ पत्र की जांच करते हुए मजिस्ट्रेट और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

कैसे मिला धमकी भरा लेटर?

नक्सल संगठन के नाम से आया लेटर

मिली जानकारी के मुताबिक, लेटर लिखने वाले ने खुद को नक्सली संगठन का सदस्य बताया है और मजिस्ट्रेट पर रिश्वत लेने, गलत निर्णय देने और गरीबों के साथ अन्याय करने जैसे आरोप लगाए हैं. पत्र में साफ लिखा था कि 2 से 3 करोड़ रुपये न देने पर मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को किसी भी समय मौत के घाट उतार दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- CG News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 14 ट्रेनें, मिलेगी राहत

मामले में केस दर्ज

गुंडरदेही थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 308 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को ढूंढ लिया जाएगा.

Exit mobile version