Vistaar NEWS

CG News: पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च, NGO दफ्तर के बाहर मिलने से मचा हड़कंप

CG News

NGO दफ्तर के बाहर मिला संदिग्ध सामान

CG Crime News: बालोद जिले के बालोद जिले के कुंदरू पारा स्थित मधुबन कॉलोनी में संचालित सूत्र समाज सेवी संस्था के कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पुतले का सिर और लाल कपड़े में कटा नींबू-मिर्च रखा गया था. इस घटना के सामने आने के बाद संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के बीच भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है.

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए, सूत्र समाज सेवी संस्था ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. संस्था ने अपनी शिकायत में इन संदिग्ध वस्तुओं के पाए जाने का उल्लेख किया है, जिससे परिसर में काम करने वालों में चिंता फैल गई है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने किया खुलासा

इस मामले में बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत लग रही है, जिसका उद्देश्य लोगों में भय फैलाना हो सकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जादू-टोना जैसी बातें अंधविश्वास हैं और इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, और संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

Exit mobile version