Jagdalpur: जगदलपुर शहर के संजय बाजार से देर शाम एक चार वर्षीय बच्ची के अपहरण मामले में बस्तर पुलिस के होश उड़ गए और जैसे ही बच्ची के परिजनों ने कोतवाली पुलिस तक शिकायत दर्ज कराई उसके बाद ही तत्काल एक टीम का गठन कर सभी जगहों में तलाशी शुरू कर दी. वहीं बाजार से निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चौक चौराहों में लगे सभी कैमरों की जांच तेज कर दी और देर रात तक बस्तर पुलिस ने सभी थानो को अलर्ट कर आसपास के गांवों और निचली बस्तियों में जांच तेज कर दी.
मासूम बच्ची का अपहरण, बस्तर पुलिस ने 16 घंटे ही किया सुरक्षित रेस्क्यू
वहीं शाम से लेकर पूरे रात तक इलाकों की सघन तलाशी के बाद बस्तर पुलिस को कुछ क्लू सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया और नशे में धुत युवक ने 4 साल की बच्चों को लेकर नगरनार की ओर जाते दिखा. जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली, ब्लैक पैंथर की सयुंक्त टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची तक पहुंच पाई और 16 घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित अपहरण हुई बच्ची को मार्केल से बरामद किया गया. जहां बच्ची एक आंगनबाड़ी के बाहर खेलती हुई नजर आई.
जिसके बाद बस्तर पुलिस ने राहत की सांस लेते हुए बच्ची का रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया है..वहीं बस्तर पुलिस ने बताया कि अपहरण करने वाला युवक फरार हो चुका है और उसकी तलाश की जा रही है..और आरोपी युवक कई मामले में जेल भी जा चुका है..और उसकी तलाश के लिए बस्तर पुलिस अलग अलग इलाकों के टीमों को रवाना कर दी है. फिलहाल अपहरण हुई बच्ची को बस्तर पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है.
ये भी पढ़ें- बलौदाबाजार में ED और IT की दबिश, कारोबारी राजकुमार सराफ के घर पहुंची टीम, जांच जारी
