Vistaar NEWS

CG News: कोंडागांव में ACB की टीम की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

CG News

तहसीलदार का रीडर मुकेश रंगारी गिरफ्तार

नीरज उपाध्याय(कोंडागांव)

CG News: कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार को फरसगांव तहसील कार्यालय में ACB की टीम ने तहसील

रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते पकड़ाया

आरोप है कि नामांतरण के एक प्रकरण में रीडर द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता पहले ही 35 हजार रुपये दे चुका था. तीसरी किश्त लेते ही ACB ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया. अब मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

शिकायतकर्ता बिस्सूलाल नेताम के अनुसार, नामांतरण प्रकरण में उसके पिता और बुआ का नाम दर्ज करने के एवज में रीडर द्वारा 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी. जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने ट्रैप की योजना बनाई. बताया गया कि शिकायतकर्ता पहले ही दो किश्तों में 35 हजार रुपये दे चुका था. गुरुवार को तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये देते समय ACB की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- छह माह पहले बनाया प्लान, फिर गला रेतकर की सौतन की हत्या, रात के अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम

डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने दी जानकारी

डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में फिलहाल किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने नहीं आई है. हालांकि, मामले की जांच जारी है और यदि विवेचना के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Exit mobile version