Vistaar NEWS

Dantewada News: सहायक पुजारी की पत्नी का निधन, माई दंतेश्वरी मंदिर के पट आज बंद रहेंगे

Dantewada News:दंतेवाड़ा के माई दंतेश्वरी मंदिर के पट आज बुधवार को बंद रहेंगे. जिसकी वजह से आज भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा. मंदिर प्रबंधन के मुताबिक इसके पीछे का कारण एक दुखद घटना है.

दरअसल मंगलवार रात माई दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेन्द्रनाथ जिया की पुत्र वधु व सहायक पुजारी गिरीशनाथ जिया की धर्मपत्नी प्रगति जिया की अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दंतेवाड़ा से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही नगर समेत समूचे इलाके में शोक व्याप्त है. माई दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी जिया परिवार में हुए इस शोक की वजह से मां दंतेश्वरी मंदिर के पट बुधवार 19 अगस्त को बंद रखे जाएंगे और कल शुद्धिकरण के बाद पुनः 20 अगस्त गुरुवार को मंदिर के पट खुलेंगे.

दंतेवाड़ा में प्रतिदिन हजारों की तादात में भक्त दूर दूर से आ कर माई दंतेश्वरी के दर्शन करते हैं, पर अकस्मात हुई इस घटना की वजह से भक्तों को आज दर्शन नहीं मिल पाएगा. कई भक्त माई दंतेश्वरी के द्वार पर ही प्रसाद चढ़कर और माथा टेक कर वापस लौट रहे हैं.

Exit mobile version