Vistaar NEWS

CG News: महतारी वंदन योजना के सत्यापन की तारीख खत्म, इस संभाग में 20 जुलाई तक ई-केवाईसी का मौका, अभी करें चेक

mahatari vandan yojana

महतारी वंदन योजना

Mahatai Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए जरुरी खबर है. फिलहाल महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की 30 जून की समय सीमा खत्म हो चुकी है. प्रदेश की 97% से अधिक हितग्राहियों का डिजिटल सत्यापन हो गया है. हालांकि बस्तर संभाग के 7 जिलों में अपेक्षाकृत कम प्रगति को देखते हुए वहां ई-केवाईसी की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है.

महतारी वंदन योजना के सत्यापन की तारीख खत्म

रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ संभाग में 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की जुलाई की किस्त रोक दी जाएगी. महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार योजना की 65.3 लाख सक्रिय हितग्राहियों में अधिकांश का सत्यापन हो चुका है.

बस्तर में खुलेगा पोर्टल

बता दें कि महतारी वंदन योजना फरवरी 2024 में शुरू हुई थी. उस समय 70.27 लाख आवेदन मिले थे. इसके बाद कई महिलाओं के आवेदन नहीं हो सके और लंबे समय से पोर्टल दोबारा खोलने की मांग उठती रही. विभाग ने नए पंजीयन के लिए फिर से पोर्टल खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है. फिलहाल पोर्टल सिर्फ बस्तर संभाग के लिए खोला जाएगा.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में बदलेगा 5वीं, 7वीं और 8वीं का सिलेबस, जल्द तैयार होंगी नई किताबें

बाकी संभागों को अभी इंतजार करना होगा. विभागीय अनुमान है कि भविष्य में पोर्टल खुलने पर 8 से 10 लाख नई हितग्राही योजना से जुड़ सकती हैं. इनमें बस्तर संभाग से ही एक लाख से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है.

Exit mobile version