Vistaar NEWS

CG News: बिल नहीं भरा तो बंद कर दी सरकारी विभागों की बिजली, बकाया चुकाने के लिए दिए थे कई नोटिस

Electricity supply to government offices cut off

सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

रिपोर्ट – नीरज उपाध्‍याय

CG News: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये का बकाया सामने आया है. जिले के 39 शासकीय कार्यालयों पर करीब 16 करोड़ रुपये का बिजली बिल लंबित है, जिसमें अकेले नगर पालिका कोंडागांव पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है. लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने सख्ती दिखाते हुए 39 शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन कनेक्शन काट दिए हैं.

बिजली विभाग ने जून 2026 का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि कई सरकारी विभागों के 1.57 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शनों पर 3035.37 करोड़ रुपये बकाया है. बकाया वसूली को लेकर अब पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सख्‍त कार्रवाई शुर कर दी है.

कार्रवाई में शामिल है ये विभाग

कार्रवाई की जद में जल संसाधन, राजस्व, पुलिस, वन, परिवहन, कृषि, न्यायालय, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई विभाग शामिल हैं. हालांकि नगर पालिका के पानी सप्लाई पंप हाउस और स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन फिलहाल चालू हैं. लेकिन अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो इन पर भी कार्रवाई हो सकती है.

विभागों को कई बार दिए बकाया राशि जमा करने के नोटिस

इस सम्बंध में कनिष्ठ अभियंता विजेंद्र कुमार ने बताया शासकीय विभागों पर लंबे समय से बिजली बिल की राशि बकाया थी. संबंधित विभागों को कई बार पत्राचार के माध्यम से समय पर बिजली बिल राशि जमा करने के लिए कहा गया था. इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किया गया. इसी वजह से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 39 शासकीय कार्यालयों और संस्थानों की बिजली सप्लाई बंद की गई है.

बकाया राशि जमा होने के बाद नियमानुसार कनेक्शन बहाल कर दिए जाएंगे. उन्होंने आम जनता से भी अपील की है की समय रहते यदि आप बिजली बिल का भुगतान कर देंगे तो आपको ऐसी सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढे़ं- CGPSC Mains 2025 Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने पीएससी मेंस का रिजल्ट जारी किया, 608 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Exit mobile version