Vistaar NEWS

Jagdalpur: एक ही परिवार के 7 सदस्यों की घर वापसी, ईसाई धर्म छोड़ रीति रिवाज से अपनाया सनातन धर्म

CG News

एक ही परिवार के 7 सदस्यों की घर वापसी

Jagadalpur: जगदलपुर जिले के नानगुर क्षेत्र के कुलगांव में एक परिवार ने अपनी धार्मिक पहचान को लेकर बड़ा फैसला लिया है. करीब छह महीने पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले इस परिवार के सात सदस्यों ने अब वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पुनः सनातन परंपरा को स्वीकार किया.

एक ही परिवार के 7 सदस्यों की घर वापसी

महारा समाज की पहल पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार सनातन धर्म में वापसी का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए. इस मौके पर समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे. पूरे आयोजन को सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया गया.

ये भी पढ़ें- रायपुर नगर निगम में जलभराव पर बैठक, सभाकक्ष में ही टपकने लगी छत, Video वायरल

प्रेम चालकी ने कहा कि हम किसी भी व्यक्ति के धर्म या आस्था का अनादर नहीं करते. जो लोग अपनी स्वेच्छा और बिना किसी दबाव के अपने पूर्वजों की परंपरा तथा सनातन धर्म में वापस लौटने का निर्णय लेते हैं, उनका समाज सम्मानपूर्वक स्वागत करता है. उन्होंने कहा कि आज एक ही परिवार के सात सदस्यों ने अपनी इच्छा से घर वापसी की है.

Exit mobile version