Vistaar NEWS

Jagadalpur: जेल में बजी शहनाई, कैदी बना दूल्हा, प्रेमिका संग सलाखों के पीछे रचाई शादी

CG News

Jagadalpur: जेल में बजी शहनाई, कैदी बना दूल्हा, प्रेमिका संग सलाखों के पीछे रचाई शादी

Jagadalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां केंद्रीय जेल के परिसर में 376 के मामले में जेल में बंद आरोपी सुरेश सेठिया की उसकी प्रेमिका से जेल प्रशासन ने शादी करवाई.

कैदी बना दूल्हा, प्रेमिका संग सलाखों के पीछे रचाई शादी

दरअसल, 7 महीने पहले सुरेश सेठिया की प्रेमिका के घर वालों ने शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाने और शादी से मुकरने पर सुरेश सेठिया के खिलाफ परपा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, इसके बाद आरोपी सुरेश सेठिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, पिछले 7 महीनो से केंद्रीय जेल में बंद आरोपी सुरेश सेठिया से इस दौरान उसकी प्रेमिका मनमती कश्यप लगातार मिलने आती रही, इसके बाद दोनो ने ही शादी करने की इच्छा जाहिर की.

जिसके बाद खुद उसकी प्रेमिका मनमती ने वकील से बातकर अपने प्रेमी को रिहा करने और शादी करने की अर्जी लगाई. दोनों बालिग होने की वजह से माननीय न्यायालय से आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने शुक्रवार को केंद्रीय जेल जगदलपुर के जेल परिसर में ही लड़की के घर वालों, वकीलों और जेल प्रशासन के स्टॉफ की मौजूदगी में इनकी हिन्दू रीति रिवाज से शादी करवाई. अधिवक्ता अवधेश झा ने बताया कि हालांकि (दूल्हा) आरोपी सुरेश सेठिया पर कानूनी प्रक्रिया चलेगी और उसकी दुल्हन मनमती कश्यप के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी मामले आए सामने

बस्तर में इस तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है. इससे पहले 2011 में भी जेल परिसर में इस तरह की शादी कराई गई थी. वहीं केंद्रीय जेल जगदलपुर के जेलर एस.एल नायर ने कहा कि शासन प्रशासन शुरू से ही अर्न्तजातीय विवाह को बढ़ावा देते आया है, दोनों बालिग होने की वजह से दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद माननीय न्यायालय में दोनो वकीलों की ओर से अर्जी लगाई गई और न्यायालय ने 24 जुलाई की तारीख दी, लड़की के घर वालों की मौजूदगी में और जेल के स्टाफ वर पक्ष से पूरी शादी की रस्म निभाई.

ये भी पढ़ें- Durg: अतिथि शिक्षकों ने खत्म की हड़ताल, मांगें नहीं मानने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

Exit mobile version