Vistaar NEWS

Jagdalpur: बोधघाट थाना क्षेत्र में बवाल, आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, तोड़फोड़ और दहशत से सहमा गंगानगर वार्ड

CG News

बोधघाट थाना क्षेत्र में बवाल

Jagdalpur: बोधघाट थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।गंगानगर वार्ड में असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से तोड़फोड़ और उत्पात मचाया गया. इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बोधघाट थाना क्षेत्र में बवाल, आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के मुताबिक, बीती रात कुछ युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि असामाजिक तत्व चाकू और तलवार जैसे हथियारों के साथ इलाके में पहुंचे और कई घर में तोड़फोड़ की जिससे पूरे मोहल्ले में डर और असुरक्षा का माहौल फैल गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक खुलेआम तोड़फोड़ करता हुआ दिख रहा है वहीं मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी वारदात अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

तोड़फोड़ और दहशत से सहमा गंगानगर वार्ड

स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और ठेला संचालकों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्व अक्सर उन्हें परेशान करते हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार भय का माहौल बना रहता है. हालांकि, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बोधघाट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब तक ऐसे असामाजिक तत्व खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती देते रहेंगे?

ये भी पढ़ें- Balrampur: सरकारी अस्पताल में आयुष्मान भारत में करोड़ों का घोटाला, ऑडिट रिपोर्ट में हुआ खुलासा, आदेश के बाद भी नहीं हटे BMO

Exit mobile version