Vistaar NEWS

Video: घर के किचन में घुसा भालू, लोगों ने दरवाजा बंद कर बचाई जान, कॉलोनी में मचा हड़कंप

CG News

कांकेर में भालूओं का आतंक

Video: कांकेर में भालू का आतंक बढ़ता जा रहा. रात होते ही भालू घरो में घुस रहे है. एक रात में भालू के दहशत की दो अलग-अलग जगह से भालू के आतंक की तस्वीर सामने आई है. पहली तस्वीर गोविंदपुर की बताई जा रही है.

घर के किचन में घुसा भालू

जहां रात को घर में सो रहे लोगों को जब उनके किचन बर्तन व अन्य सामनो की आवाज आने लगी तो सभी डर गए. पास जाकर देखने पर भालू किचन के अंदर मौजूद रहा. भालू की नजर जैसे हो घर के सदस्यों पर पड़े वह झपटने लगा, तभी सभी परिवार के लोग अपने रूम के दरवाजे बंद कर सुरक्षित हो गए.

घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश

वहीं दूसरी तस्वीर सरंगपाल स्थित रामेश्वरम कॉलोनी की बताई जा रही है. यहां रात 2 बजे अचानक दो भालू लोगों के घरों में घुसने लगे, इस दौरान जब कुछ लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने एक दूसरे को आगह किया.

इस दौरान भालू कॉलोनी के बहुत से घरों में घुसकर दरवाजे तोड़ने की कोशिश करता रहा, वन विभाग को सूचना देने के बाद विभाग की टीम और कॉलोनी वासियों ने भालू को खदेड़ा तब जाकर आतंक से छुटकारा मिला. भालू के इस तरह लगतार आतंक से लोग परेशान हो रहे है, लोग अब अपने आप को भी घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे.

ये भी पढ़ें- CG News: चमोली हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, 5-5 लाख की मदद का ऐलान

Exit mobile version