Kanker News: कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बाबूकोहका के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नारायणपुर से रायपुर जा रही स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पुल के पास नाले में जा गिरा. हादसे की डरा देने वाली तस्वीरें ,सामने आई हैं.
टायर फटने से हुआ हादसा
नारायणपुर से रायपुर जा रही स्कॉर्पियो का अचानक टायर फट गया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पुल के पास नाले में जा गिरा. हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार थे. वाहन के नाले में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी है.
वाहन की रफ्तार कम हुई
बताया जा रहा है कि नाले में पानी होने के कारण वाहन की रफ्तार कम हो गई, जिससे हादसा टल गया. बाद में ट्रैक्टर की मदद से स्कॉर्पियो को नाले से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
रायपुर में भी बड़ा सड़क हादसा
वहीं, राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई. महाकालेश्वर रोड स्थित मेटल पार्क रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी.
यह भी पढ़ें- नेपाल में आई तबाही के पीछे की क्या है वजह? 10 साल पहले कश्मीर में भी मचा था ऐसा ही हाहाकार
