Vistaar NEWS

नारायणपुर से आई भावुक तस्वीर, नन्हीं बच्चियों ने खोला अबूझमाड़ की तरक्की का रास्ता, बासीन नाले के पुल का किया उद्घाटन

narayanpur two girls inaugurated baseen Bridge cabinet minister kedar kashyap

नारायणपुर: दो नन्हीं बच्चियों ने किया पुल का उद्घाटन

Narayanpur News: नारायणपुर जिले के लिए आज का दिन शिक्षा और विकास के लिए अहम दिन रहा. कभी नक्सलवाद और पिछड़ेपन के अभिशाप से ग्रस्त रहा अबूझमाड़ अब विकास की ओर बढ़ रहा है. कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कलेक्टर नम्रता जैन और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को मौजूदगी में बासीन नाले का पुल का उद्धघाटन हुआ. यह सिर्फ पुल का उद्घाटन नहीं था. जब दो नन्हीं बच्चियों ने शिलान्यास पत्थर से उद्घाटन का कपड़ा हटाया तो हर किसी की आंखे नम हो गईं.

महाराष्ट्र से सीधे कनेक्टिविटी होगी

राज्य सरकार में मंत्री केदार कश्यप और कलेक्टर नम्रता जैन और तमाम अधिकारियों ने क्षेत्र के नन्हीं बच्चियों से इस नवनिर्मित पुल का उद्धघाटन कराया. इस पुल के बन जाने से अबूझमाड़ के दर्जनों गांव जिला मुख्यालय नारायणपुर से जुड़ जाएंगे. यही नहीं इस पुल के बन जाने के बाद अब सीधा महाराष्ट्र राज्य से भी कनेक्टिविटी हो जाएगी.

2000 बच्चों की हुई वापसी

नारायणपुर में विकास के बाद अब बारी थी शिक्षा कि आज नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया. नारायणपुर जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अहम कदम उठाया गया है और आज शाला छोड़ चुके 2000 बच्चों की वापसी भी हुई है. ये बच्चे विभिन्न परिस्थितियों के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके थे लेकिन प्रशासन ने सर्वे करा कर हर एक बच्चे को फिर से स्कूल में एडमिशन करा कर पढ़ाई शुरू कराई है और ये आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे है.

ये भी पढ़ें: CG Ration News: बस्तर में 83 हजार लोगों का 9 महीने से राशन बंद, 15 जुलाई के बाद राशन कार्ड से कट सकता है नाम

Exit mobile version