Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ में नशे पर प्रहार! बिलासपुर और महासमुंद से पकड़ा गया 6 करोड़ का गांजा, केले के बीच छिपा रखी थीं बोरियां

Bilaspur mahasamund ganja smuggler arrested worth rupees 6.5 crore

बिलासपुर और महासमुंद से 6 करोड़ का गांजा पकड़ा गया

CG News: छत्तीसगढ़ में नशीले पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. बिलासपुर और महासमुंद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 6.5 करोड़ गांजा पकड़ा है. पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

केले के बीच छिपा रखी थीं गांजे की बोरियां

महासमुंद में शनिवार (18 अप्रैल) को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, गांजे की बड़ी खेप बरामद की है. मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी कि आईशर प्रो 2059 गाड़ी ओडिशा से पलसापाली बैरियर की ओर आ रही है. नाकेबंदी करके वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई, तो करीब 912.760 किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपियों ने गांजे को केले की बोरियों के बीच छिपा रखा था.

वाहन से बरामद किए गए गांजे की कीमत 4.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस को चकमा देने के लिए गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी. ड्राइवर अब्दुल नईम को गिरफ्तार कर लिया गया. ASP प्रतिभा पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले तीन महीने में गांजा तस्करी के 72 मामले दर्ज किए गए हैं. सभी मामलों में 5629 किलो गांजा जब्त किया गया है. 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे को नहीं पढ़ाने वाले स्कूल पर 100000 का जुर्माना, संचालन पर रोक लगी

बिलासपुर से 245 किलो गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर कटघोरा से बिलासपुर होते हुए मरवाही के रास्ते मध्य प्रदेश जा रहे हैं. पुलिस ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को भेड़ी मुड़ा नवापारा चौक पर घेराबंदी की थी. कार में सावर आरोपियों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो भागने लगे. एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरा भाग गया है. कार से पुलिस 245 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 1.22 करोड़ रुपये है. आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Exit mobile version