Vistaar NEWS

Bilaspur to Delhi flight: खुशखबरी! अब बिलासपुर से दिल्ली के लिए होगी सीधी उड़ान, जानें कब से शुरू होगी नई हवाई सेवा

Bilaspur to Delhi flight

फ्लाइट(File Image)

Direct Flight Service Between Bilaspur and Delhi: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट से देश की राजधानी दिल्ली तक सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. राज्य सरकार और अलायंस एयर द्वारा इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा कर दी गई है.

बिलासपुर से दिल्ली के लिए होगी सीधी उड़ान

नई हवाई सेवा 3 मई से शुरू होगी. लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने जा रही है. यह उड़ान न केवल यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि पूरे संभाग के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी.

जानें फ्लाइट का पूरा शेड्यूल

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

यह उड़ान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो व्यावसायिक, शासकीय या निजी कार्यों के लिए यात्रा करते हैं. दिनभर का काम निपटाने के बाद शाम को सीधे राजधानी के लिए उड़ान भरना अब संभव होगा. इससे समय की बचत के साथ-साथ यात्रा भी अधिक आरामदायक हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- CG Vyapam News: व्यापम ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह इतने बजे से होंगी परीक्षाएं, यहां करें चेक

शाम के समय उड़ान संचालन का एक बड़ा तकनीकी लाभ भी है. दोपहर की भीषण गर्मी में विमानों को ‘लोड पेनल्टी’ का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी यात्री क्षमता कम हो जाती है, लेकिन शाम के अपेक्षाकृत ठंडे मौसम में यह समस्या नहीं रहती, जिससे विमान अपनी पूरी क्षमता के साथ उड़ान भर सकेगा और अधिक यात्रियों को सीट उपलब्ध होगी.

Exit mobile version