CG News: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में स्थित NML तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में अरुण कुमार सक्सेना ने नए परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है. उन्होंने वर्ष 1993 में एनटीपीसी में अपने करियर की शुरुआत की थी. एनटीपीसी में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है. तलईपल्ली में पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे झारखंड स्थित केरंडारी कोयला खनन परियोजना में परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे.
अवध विश्वविद्यालय से किया ग्रेजुएशन
अवध विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक सक्सेना ने कोरबा, ऊंचाहार, सीसी-ओएस, बादम एवं केरंडारी सहित एनटीपीसी एवं एनएमएल के विभिन्न परियोजनाओ में सेवाएं दी हैं. संचालन, ईंधन प्रबंधन एवं ऑपरेशन सर्विसेज उनके प्रमुख विशेषज्ञता क्षेत्र हैं.
तलईपल्ली परियोजना का नेतृत्व करेंगे
नए दायित्व के तहत अरुण कुमार सक्सेना तलईपल्ली परियोजना की समस्त गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे. 25 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष की अधिकतम उत्पादन क्षमता वाली इस परियोजना में उनके नेतृत्व में उत्पादन एवं कोयला प्रेषण को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सुरक्षा, दक्षता एवं सतत विकास के उच्च मानकों को बनाए रखने की दिशा में कार्य किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Chhattisgarh High Court News: वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार पाने का अधिकार नहीं, याचिका खारिज
