Vistaar NEWS

दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रायपुर. दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के बीच 02-02 फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार, 14 एवं 21 नवंबर 2026 को रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार, 15 एवं 22 नवंबर 2026 को संचालित की जाएगी.

इन स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

इस पूजा स्पेशल ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया स्टेशनों पर भी रुकेगी.

बिलासपुर से छपरा जाने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों 14 एवं 21 नवंबर को बिलासपुर से शाम 6:00 बजे रवाना होगी.

इसका प्रमुख स्टेशनों पर समय इस प्रकार रहेगा:

छपरा से बिलासपुर आने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन 15 एवं 22 नवंबर को छपरा से शाम 17:25 बजे रवाना होगी.

वापसी में ट्रेन का प्रमुख स्टेशनों पर समय इस प्रकार रहेगा:

21 कोच के साथ चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 04 एसी-III, 02 एसी-II और 02 एसी-III इकोनॉमी कोच शामिल हैं.

यात्रियों को मिलेगी त्योहारी सीजन में राहत

दीपावली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगर और परिवारों के पास पहुंचते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है. रेलवे की इस पहल से बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी.

Exit mobile version