Vistaar NEWS

Bilaspur: आपदा से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर प्रशासन, कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर लगाई रोक

bilaspur News

सांकेतिक तस्वीर

Bilaspur: बीते कई दिनों में बिलासपुर में हो रही लगातार बारिश से तबाही मची हुई है. कई इलाको में तो घरों में पानी घुस गया है. इस वजह से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है. छोटे-छोटे गांवों में लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है. इसी बीच आज रविवार 18 जुलाई को मौसम विभाग ने आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान जिले में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

जिला प्रशासन पूरी तरह एक्टिव

इसके बाद से ही बिलासपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गया है. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 और 34 के तहत व्यापक दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

इतना ही नहीं कलेक्टर ने संभावित आपदा की स्थिति को देखते हुए अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने कहा है कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहे. प्रशासन ने कहा है कि किसी भी स्थिति में राहत और बचाव कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए, इसलिए अपनी जरूरत की व्यवस्था पर ध्यान रहें.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार,18 जुलाई को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक की नियमित कक्षाएं स्थगित रहेंगी। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। हालांकि, संस्था प्रमुख, शिक्षक और प्रशासनिक कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर भवनों और महत्वपूर्ण अभिलेखों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. जरूरत पड़ने पर विद्यालयों को अस्थायी शिविर के रूप में उपयोग के लिए भी तैयरा रखने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: बिलासपुर: 90 साल बाद तबाही का खौफनाक मंजर, 400 घरों में घुसा पानी, सड़कों पर चल रही नाव

Exit mobile version