Vistaar NEWS

बिलासपुर में तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 3 ऑयल टैंकों की वजह से आग तेजी से फैली, निगम कमिश्नर बोले- जांच होगी

bilaspur oil godown fire

बिलासपुर: ऑयल गोदाम में लगी आग

Bilaspur Oil Godown Fire: बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित फूड ऑयल गोदाम में शनिवार (30 मई) सुबह भीषण आग लग गई. देखते-देखते आग बढ़ती चली गई. जानकारी के मुताबिक गोदाम में आग करीब सुबह 9 बजे लगी थी. जिसे फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया.

शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही

दरअसल, तारबाहर थाना क्षेत्र में स्थित चौधरी एजेंसी के तेल गोदाम में आग लग गई. इसकी सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी गई. आग को बुझाने के लिए गोदाम की दीवार को तोड़ा गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. खाद्य तेल के साथ-साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है. आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है.

तीन ऑयल टैंकों की वजह से फैली आग

गोदाम के अंदर तीन ऑयल टैंक बनाए थे, जिसमें ऑयल भरा हुआ था. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक इस गोदाम में तेल की पैकिंग का काम किया जाता है. इस तरह के टैंक बनाने की इजाजत केवल इंडस्ट्रियल एरिया के लिए है. इस हादसे के बाद नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार का कहना है कि जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें: बस्तर में मिशन खुशहाली! एम्स-महारानी अस्पताल की टीम मिलकर बदलेगी सरेंडर नक्सलियों की जिंदगी, आंगन में फिर गूंजेगी किलकारी

गोदाम में 2 करोड़ रुपये का माल रखा था

चौधरी एजेंसी के मालिक नमिष कुमार अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने की खबर आसपास के लोगों ने दी. गोदाम में 2 करोड़ रुपये का माल रखा हुआ था. समझ नहीं आ रहा है कि आग कैसे लगी. हमारे पास लाइसेंस और दूसरे जरूरी दस्तावेज हैं.

Exit mobile version