Vistaar NEWS

Bilaspur News: 24 से 28 अक्टूबर तक इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, जानें किस दिन आपके एरिया में नहीं आएगी लाइट

Bilaspur Power Cut

बिलासपुर के कई शहरों बिजली बंद रहेगी

Five-Day Outage Schedule: बिलासपुर शहर वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. दरअसल, शहर के कई इलाकों में लगातार पांच दिनों तक घंटों बिजली बंद रहेगी. बिजली कंपनी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली से संबंधित निर्मण और रखरखाव का कार्य किया जा रहा है. इस वजह से पांच दिनों तक कुछ समय की लिए बिजली बंद रहेगी. कंपनी के अनुसार, 24 से 28 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक हर दिन बिजली बंद रहेगी.

बिजली बंद रहने से कुछ समय के लिए उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से स्पष्ट कहा है कि बिजली बंद होने से पहले अपने बिजली से संबंधित कार्य निपटा लें. वहीं कंपनी के अनुसार, बिजली बंद रहने की समय सीमा की बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है. आइए जानते हैं कि किन-किन इलाकों में पांच दिनों तक बिजली की कटौती की जाएगी.

जानिए किस डेट को कहां रहेगी बिजली बंद

24 अक्टूबर – यूनिवर्सिटी उपकेंद्र के इलाके होंगे प्रभावित

शनिवार 24 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी सब स्टेशन के बिरकोना, कोनी, यूनिवर्सिटी और इंजीनियरिंग कॉलेज फीडर बंद रहेंगे. इससे बड़ी कोनी, पेट्रोल पंप, गणेश इन्क्लेव, कंचन विहार और छोटी कोनी में बिजली नहीं रहेगी. साथ ही रिवरव्यू कॉलनी, थाना कोनी, आईटीआई, कंट्री क्लब, इंजीनियरिंग कॉलेज और जीजीयू क्षेत्र भी प्रभावित होगा.

25 अक्टूबर – सदर बाजार और सिम्स अस्पताल में कटौती

इस दिन बृहस्पति बाजार सब स्टेशन के सदर बाजार फीडर की बिजली बंद रहेगी. करुणा चौक, उदल चौक, गोलबाजार, मिशन अस्पताल और मध्यनगरी चौक में असर पड़ेगा. डॉ. आभा वर्मा के आसपास के इलाके और 33 केवी सिम्स अस्पताल क्षेत्र में भी सप्लाई बाधित रहेगी.

26 अक्टूबर- भारतीय नगर और सलूजा विहार में शटडाउन

26 अक्टूबर को भारतीय नगर सब स्टेशन के सलूजा विहार फीडर से जुड़े इलाकों में लाइट नहीं रहेगी. भारतीय नगर, सलूजा विहार और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी.

27 अक्टूबर – मंगला और आसपास के इलाकों में असर

मंगला सब स्टेशन के मंगला, टंकी नंबर एक, टंकी नंबर दो और कुशा भाऊ ठाकरे फीडर बंद रहेंगे. मंगला, गीतांजलि पार्क, सनसिटी और महर्षि स्कूल में बिजली नहीं रहेगी. गंगानगर फेज-2, मंगला बस्ती, धुरीपारा और दीनदयाल कॉलोनी भी प्रभवित होगी.

ये भी पढ़ें-रबी सीजन में बिजली की मांग 22 हजार MW तक पहुंचने का अनुमान, तीन महीने बिजली खरीदेगा मध्य प्रदेश

28 अक्टूबर – अलका एवेन्यू में बिजली कटौती

अलका एवेन्यू सब स्टेशन के अलका एवेन्यू, आदर्श चौक और उषा उपवन फीडर बंद रहेंगे. अलका एवेन्यू के तीनों फेज, मंगला बस्ती, शैल विहार और ब्रिज विहार में लाइट बंद रहेग. जेपी विहार, जॉय रेसिडेंसी, यमुना विहार और उषा उपवन कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी.

Exit mobile version