Vistaar NEWS

CG News: विधायक धर्मजीत सिंह के नाम पर ठगी का मामला, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगों ने लोगों से मांगे पैसे

takhatpur mla dharamjeet singh

तखतपुर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह

Bilaspur Crime News: साइबर ठग आम से लेकर खास लोगों तक सभी को अपना निशाना बना रहे हैं. ठगी के नए-नए तरीकों से लोगों को फंसाया जा रहा है. तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के नाम से ठगों ने लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है. इस मामले में विधायक की ओर से पुलिस को शिकायत की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

फेसबुक आईडी बनाकर ठगी

दरअसल, बिलासपुर जिले की तखतपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह के नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए साइबर ठगों ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बना ली. इसी आईडी से ठगों कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. इसके साथ ही पैसों की मांग की है. मामला सामने आने के बाद विधायक की ओर शिकायत की गई है.

विधायक ने लोगों से की अपील

बीजेपी विधायक ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करके उन्होंने कहा कि मेरे नाम और फोटो का इस्तेमाल करके कोई ठग फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे की मांग कर रहा है. मैंने इसकी जानकारी बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को दे दी है. कृपया झांसे में न आएं, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

ये भी पढ़ें: बेटिकट यात्रियों से मालामाल हुआ SEC Railway: सिर्फ एक महीने में वसूले 4.19 करोड़ रुपए

इस मामले में पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आम लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. कहा गया है कि यदि विधायक या किसी अन्य जनप्रतिनिधि के नाम से पैसे की मांग वाला कोई मैसेज, कॉल या स्क्रीनशॉट आता है, तो भुगतान ना करें. इसे सबूत के तौर पर अपने पास रखें और पुलिस को सूचना दें. फर्जी आईडी को ब्लॉक कराने की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही है.

Exit mobile version