Vistaar NEWS

CG News: जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पॉजिटिव, रायगढ़ में भी सामने आए थे केस

CG News

HIV(File image)

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी HIV पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया. वहीं हैरानी की बात यह है कि जेल में बंदी पुलिस प्रहरी की देखरेख में रहते हैं, तो जेल में कैसे इस संक्रमण ने बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया? ये बड़ा सवाल बन गया है. बंदियों में HIV पुष्टि होते ही अब उनके इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं.

जांजगीर-चांपा जिला जेल में 4 कैदी HIV पॉजिटिव

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में जांच कराने पर 4 बंदियों की रिपोर्ट HIV पॉजिटिव आई है, बताया जा रहा है कि संक्रमित बंदियों को जेल में संचालित हॉस्पिटल के माध्यम से दवाई दी जा रही है. वही, बिलासपुर सिम्स में भी चेकअप कराया जाता है, लेकिन जेल के अंदर इस तरह के संक्रमण का फैलना आश्चर्य की बात है। HIV संक्रमित कैदियों को समय पर इलाज और जरूरी दवाइयां देना बहुत जरूरी है.

रायगढ़ में भी सामने आए थे केस

इसके पहले रायगढ़ में 3 HIV पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. वहीं एचआईवी संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि केवल रायगढ़ नहीं पूरे प्रदेश में HIV पीड़ित का पता कर रहे हैं, जो पॉजिटिव होकर निकलेंगे उसने घबराने की आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में शिक्षिका की पसंद के स्कूल में होगी पोस्टिंग, बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम – श्याम बिहारी जायसवाल

सरकार ने मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं. नशीली दवाइयां जो यूथ नशे के रूप में कर रहे हैं. प्रशासन और पुलिस इस दिशा में कार्रवाई भी कर रही है। समाज और परिवार के लोगों को भी इस पर जागरूक होना पड़ेगा.

Exit mobile version