Vistaar NEWS

CG News: रायगढ़ में सेंट जेवियर स्कूल के बाहर ABVP का प्रदर्शन, सिलेबस में ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाने का आरोप

CG News

सेंट जेवियर स्कूल के बाहर ABVP का प्रदर्शन

अश्वनी मालाकार(रायगढ़)

CG News: रायगढ़ के सेंट जेवियर स्कुल बोईरदादर में ABVP ने ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाने का आरोप लगाया है, और सेंट जेवियर स्कूल में ABVP ने धरना-प्रदर्शन किया. एबीवीपी ने आज 11:00 बजे से स्कूल पहुंचकर गेट पर धरना दिया.

ABVP का प्रदर्शन, स्कूल में ईसाई धर्म का पाठ पढ़ाने का आरोप

जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल और तहसीलदार भी पहुंच, धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी पहले ही कर दी थी. एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि स्कूल में धर्मांतरण का पाठ पढ़ाया जाता है. मुख्य द्वार में हंगामा के बाद स्कूल के प्राचार्य एबीवीपी के लोगों से बातचीत करने पहुंचे बात नहीं बनी. गहमा गहमी का माहौल हुआ. वहीं स्कूल के भीतर चले गए इसके बाद एबीवीपी के लोग मुख्य द्वार पर ताला लगाकर सड़क पर बैठ गए.

पुलिस ने कही जांच की बात

पुलिस प्रशासन की समझाइस के बाद सड़क से उठकर एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल के मुख्य द्वार पर हंगामा करने लगे. किसी प्रकार से 3 घंटे तक आंदोलन चला और फिर प्रशासन की समझाइस के बाद एबीवीपी ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया. मामले को लेकर प्रशासन ने एबीवीपी को तीन दिनों के भीतर जांच करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें- Jagadalpur: नकली खाद को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 33 दुकानों को नोटिस, लाइसेंस रद्द से लेकर FIR तक की गई कार्रवाई

Exit mobile version