Vistaar NEWS

CG News: बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, IMA भवन के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच शुरू

CG News

बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल

CG News: रविवार को बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल मच गया. जहां बिलासपुर के सीएमडी कॉलेज चौक स्थित IMA सभा भवन के बाहर रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब कुछ हिंदू संगठनों को यहां अवैध मतांतरण गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली.

जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. बाद में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने तारबाहर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

खबर में अपडेट जारी है…

Exit mobile version