CG Ratanpur Navratri News: बिलासपुर. मां महामाया के जयकारे, हाथों में ध्वजा और मन में दर्शन की आस… नवरात्र की सप्तमी की रात रतनपुर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ने वाला है, जिसे संभालने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है. बिलासपुर सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल मां महामाया के दरबार पहुंचेंगे.
खास बात यह है कि इस बार सुरक्षा और व्यवस्था की भी कमान शक्ति स्वरूपा महिला अधिकारियों के कंधों पर होगी. भीड़ को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह और कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं. जमीन पर विशेष पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, तो आसमान से ड्रोन का ‘तीसरा नेत्र’ हर गतिविधि पर और चप्पे चप्पे पर नजर रखेगा. आस्था की राह पर भक्तों का कारवां, सुरक्षा के लिए पुलिस रहेगी मुस्तैद! पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए जमीन पर विशेष पुलिस फोर्स तैनात रहेगी, तो आसमान से ड्रोन कैमरों का ‘तीसरा नेत्र’ हर गतिविधि पर नजर रखेगा.
भक्तों का कारवां, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
सप्तमी की रात रतनपुर की सड़कों पर मां के जयकारों की गूंज के बीच पदयात्रियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है. दूर-दराज से श्रद्धालु पैदल चलकर मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. आस्था के इस सफर में भीड़ का दबाव और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस के लिए अहम जिम्मेदारी होगी. इसी को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह और कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसपी रजनेश सिंह ने विशेष पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की व्यवस्था करवाई हैं.
SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर महिला अधिकारियों को दी गई कमान
रतनपुर में नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह और कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय को इस बार सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस का फोकस पदयात्रियों की सुरक्षा, भीड़ पर निगरानी और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने पर रहेगा.
जमीन पर जवान, आसमान में ड्रोन… हर हलचल पर नजर!
सप्तमी की रात रतनपुर में सुरक्षा के दो मोर्चे नजर आएंगे. जमीन पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, वहीं आसमान से ड्रोन कैमरे भीड़ और आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखेंगे. इसका मकसद किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते ध्यान देना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करना है.
मां के दर्शन की आस, सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी
बिलासपुर सहित आसपास के इलाकों से रतनपुर पहुंचने वाले पदयात्रियों के लिए सप्तमी की रात बेहद खास होती है. कोई मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ेगा, तो कोई मनोकामना लेकर महामाया दरबार पहुंचेगा. भक्तों के कदम मां के दरबार की ओर बढ़ेंगे, वहीं पुलिस की जिम्मेदारी रास्ते में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने की होगी.
एक तरफ मां महामाया के जयकारे, दूसरी तरफ सुरक्षा का पहरा! सप्तमी की रात रतनपुर में आस्था का कारवां पहुंचेगा, तो जमीन पर विशेष पुलिस फोर्स और आसमान में ड्रोन कैमरे निगरानी करेंगे. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर ग्रामीण ASP मधुलिका सिंह और SDOP सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी. मकसद साफ है- भक्तों की आस्था का सफर सुरक्षित रहे और मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
क्या कहतीं हैं सुरक्षा इंचार्ज
सुरक्षा का इंचार्ज संभालने वाली ASP मधुलिका सिंह और DSP नूपुर उपाध्याय ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि बताया कि शारदीय नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति माता के दर्शनों हेतु हजारों– लाखों श्रद्धालु आते हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर भारी पुलिस बल यहां लगाया गया है और एंट्री और एग्जिट गेट बनाया गया है जिससे श्रद्धालुओं के सहज और सुगम दर्शनों हेतु असुविधा ना हो. इसके अलावा भैरव बाबा, लखनी देवी, राम टेकरी में भी पुलिस बल लगाया गया है और ड्रोन से असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो. सप्तमी की रात भी ड्रोन कैमरे के माध्यम से सामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी ताकि वह श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से परेशान ना कर सके. ऐसा करते पाए जाने पर या अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त रहने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः रायपुर से रावघाट और कुरुद के लिए चलेंगी तीन नई मेमू ट्रेनें… रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
