Vistaar NEWS

CG News: कोरबा में मलेरिया का कहर, अब तक 41 मरीज मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

CG News

कोरबा में डेंगू का कहर

हरिश साहू(कोरबा)

CG News: कोरबा जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. जिले में अब तक 41 मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में मलेरिया के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. खासकर विमलता और रफता गांव में हालात चिंताजनक बने हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं.

कोरबा में मलेरिया का कहर, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में 24 घंटे मेडिकल कैंप लगाकर जांच और उपचार शुरू कर दिया है. स्वास्थ्य टीम घर-घर पहुंचकर सर्वे, जांच और दवा वितरण का काम कर रही है. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, पानी जमा नहीं होने देने और बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील की गई है.

ये हैं मलेरिया के लक्षण

ये भी पढ़ें- Ambikapur: खाद माफियाओं पर मेहरबानी? दोगुने दाम पर बिक रहा यूरिया, FIR के बजाय सिर्फ छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई

Exit mobile version