Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ः क्या आप भी खाते है Abba Huzur ब्रांड का चावल, इसमें मिली छिपकली… स्टॉक सील

छत्तीसगढ़ के कई घरों में अब्बा हुजूर ब्रांड (abba huzur rice) का चावल काफी मशहूर है. अपने अलग टेस्ट के कारण इसे काफी लोग पसंद करते है. लेकिन गुरूवार को खाद्य विभाग की टीम ने इस ब्रांड के स्टॉक को सील कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक इसमें छिपकली मिली, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. अब्बा हुजूर नाम के चावल के स्टॉक में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित चावल का पूरा स्टॉक सील कर दिया.

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

वहीं देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड (abba huzur rice) के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की चेतावनी दी गई है. विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बिलासपुर में खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट, गुणवत्ता में कमी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की लगातार जांच की जा रही है. विभाग का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाली गड़बड़ियों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः अंबिकापुर में जर्जर एनएचः मंत्री बोले- पवन साय ने हमे भी फटकार लगाई

Exit mobile version