Vistaar NEWS

CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल में आरोपी का टशन, पुलिसकर्मियों के सामने फोन पर करता रहा बात, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

Bilaspur Central Jail

बिलासपुर केंद्रीय जेल

CG News: बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक नया विवाद सामने आया है. जेल के गेट पर एक आरोपी मोबाइल फोन पर बात करता नजर आया, जिसका वीडियो और तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी सलमान खान, जो तालापारा का रहने वाला है, गिरफ्तारी के बाद जेल में दाखिल होने के दौरान भी मोबाइल पर बातचीत करता दिखाई दिया.

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में फोन पर करता रहा बात

हैरानी की बात यह है कि आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में खुलेआम फोन पर बात कर रहा था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसे मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति किसने दी. जेल में प्रवेश के दौरान सुरक्षा और जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

मारपीट के एक मामले में सलमान खान कई महीनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद जब उसे जेल लाया गया, तब जेल के गेट पर उसका यह टशन कैमरे में कैद हो गया. घटना के सामने आने के बाद जेल प्रबंधन की व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.

मंगलवार को हुई थी एक कैदी की हत्या

जेल परिसर के भीतर मंगलवार को एक बंदी की हत्या से हड़कंप मच गया था. दरअसल, पाक्सो एक्ट के मामले में एक विचाराधीन बंदी निरुद्ध नीलू जगत पर एक कैदी ने पत्थर से हमला कर दिया था. इसके बाद उसे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल बंदी को तत्काल नजदीकी सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इस पूरी घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के मुताबिक, कोटा क्षेत्र के दवनपुर के रहने वाले नीलू जगत साल 2024 से पाक्सो एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था. जेल में उसे ई-1 बैरक में रखा गया था.

ये भी पढे़ं- CG News: जेल के भीतर तिहरे हत्याकांड के कैदी का आतंक, पॉक्सो एक्ट के बंदी को पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Exit mobile version