करगी रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, जेसीबी बकेट धंसने की आंशका

CG News: हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, RPF जवान और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच की. प्रशासन ने रेलवे ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है.
kargi railway station goods train three wagons derailed

करगी रेल हादसा

CG News: बिलासपुर जिले के कोटा में स्थित करगी रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक सोमवार (13 जुलाई) को प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 से मालगाड़ी गुजर रही थी. इस दौरान ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

तीन डिब्बे पटरी से उतरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गए. चश्मदीदों के अनुसार ट्रेन के नीचे जेसीबी का बकेट नजर आया. इंजन कुछ दूरी तक चलकर रुक गया. इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. रेलवे ट्रैक के आसपास कार्य चल रहा है. कहा जा रहा है कि जेसीबी का बकेट मालगाड़ी के नीचे फंस गया और डिब्बे पटरी से उतर गए.

रेलवे टीम ने किया निरीक्षण, जांच जारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, RPF जवान और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच की. प्रशासन ने रेलवे ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिरी हादसा कैसे हुआ? जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हादसे की सही वजह क्या है?

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की निर्मम हत्या, हाथ-पैर बांधकर मारने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर में भी हुआ हादसा

बिलासपुर में शनिवार (11 जुलाई) को मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था. ये हादसा शंकर नगर ओवर ब्रिज के पास हुआ था. इसमें किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई थी. इंजीनियरिंग और ऑपरेशन विभाग की टीम ने सुधार कार्य कर ट्रैक को बहाल कर दिया.

ज़रूर पढ़ें