Vistaar NEWS

Korba: कोरबा अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Korba Crime News: कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल में उस समय हडकंप मच गया, जब बाथरूम में मानव भ्रूण मिला. प्रबंधन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (FSL) की टीम ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि इस हरकत को किसने अंजाम दिया.

सफाईकर्मी को मिला मानव भ्रूण

सफाईकर्मी पी. चिन्ना को अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिला. उसने पुलिस को बताया कि जब वह सफाई के लिए बाथरूम के पास गई तो वहां तेज बदबू आ रही थी. जब दरवाजा खोलकर देखा तो भ्रूण वहां पड़ा हुआ था. इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना सुपरवाइजर पवन कुमार साहू की दी.

इसके साथ ही सफाईकर्मी ने बताया कि सुपरवाइजर ने उससे भ्रूण को पॉलिथिन में डालकर छत से बाहर फेंकने के लिए कहा. इसके बाद उसने ऐसा ही किया. इसके साथ ही महिला सफाईकर्मी ने सफाई देते हुए कहा कि उसे नहीं मालूम था कि ये कानूनी मामला है.

ये भी पढ़ें: Bilaspur News: स्कूल से घर लौट रहे 3 भाई-बहन घोंघा नदी में बहे, तीनों के शव बरामद

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अस्पताल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. उस ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें.

Exit mobile version