Vistaar NEWS

CG News: साध्वी के आरोपों पर नगर पालिका अध्‍यक्ष का पलटवार, मामले में पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sadhvi submitting a memorandum

ज्ञापन देती साध्‍वी

CG News: छत्तीसगढ़ के रतनपुर नगर पालिका परिषद के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लवकुश कश्यप और कथित साध्वी पद्मिनी के बीच विवाद अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है. साध्वी ने अध्यक्ष पर अनाचार और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं अब अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने भी पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

साध्वी के आरोपों को बताया निराधार

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिला पहले भी कई लोगों के खिलाफ शिकायतें कर चुकी है, जिनमें से कई मामलों में आरोप सही नहीं पाए गए. उन्होंने कहा कि लोगों को बदनाम करना और विवाद खड़ा करना महिला की पुरानी प्रवृत्ति रही है.

धार्मिक कार्यक्रम का भी किया जिक्र

लवकुश कश्यप ने यह भी कहा कि हाल ही में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में वे मौजूद नहीं थे, फिर भी उनका नाम विवाद में जोड़ा गया. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच जारी

वहीं मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है. मधुलिका सिंह ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजरें पुलिस जांच और उसके निष्कर्ष पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढे़ं- CG News: सूरजपुर ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता की प्रताड़ना से तंग बेटे ने की हत्या, मां-मौसा और दोस्त ने की मदद

Exit mobile version