Vistaar NEWS

Raigarh: मालगाड़ी की चपेट में आकर हाथी घायल, इलाज में जुटा वन अमला

CG News

घायल हाथी

Raigarh: रायगढ़ जिले के चारमार गांव के पास सोमवार को एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया. यह घटना घरघोड़ा वन परिक्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 हाथियों का दल चारमार क्षेत्र की रेलवे पटरी पार कर जंगल की ओर जा रहा था. इसी दौरान एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. शरीर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं.

घायल हाथी को बचाने में जुटा विभाग

घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिलने पर उन्होंने वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वनकर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. टीम घायल हाथी की निगरानी और उपचार में जुटी हुई है.

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

बता दें कि हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर पहुंचने लगे, चूंकि हाथी का दल उसी क्षेत्र में है जिसके चलते वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वन अमला भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन, दल को देखकर नजदीक जाने की हिम्मत कोई नहीं कर पा रहा है. केवल घायल हाथी की निगरानी की जा रही है. वनमंडलाधिकारी ने इस घटना की जानकारी और स्थिति से बिलासपुर में सीसीएफ मनोज पांडेय को अवगत कराया.

उन्होंने निगरानी करने और स्थानीय स्तर पर उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए. इसके बाद वे कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डा. पीके चंदन को लेकर बिलासपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हुए.

ये भी पढ़ें: स्कूल चले हम! छत्तीसगढ़ में आज से शाला प्रवेश शुरू, बच्चों को यूनिफॉर्म-किताबें और साइकिल दी जाएंगी

हाथियों के आक्रामक होने का खतरा

रायगढ़ वनमंडल की टीम तो मौके पर पहुंच गई है. लेकिन, जंगल हाथियों को लेकर चिंतित है. यहीं वजह है कि अधिकारी लोगों से अपील कर घटनास्थल के पास भीड़ न लगाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. जंगली हाथियों का व्यवहार किसी भी समय आक्रामक हो सकता है.

Exit mobile version