Vistaar NEWS

Raigarh: मीना बाज़ार में हवाई झूले से गिरने पर युवक की हुई मौत, मचा हड़कंप

raigarh

रायगढ़

Youth Dies After Fall: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां के खसरिया स्थित मीना बाजार में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में एक युवक की जान भी चली गई. जो अपने परिवार के साथ मेला घूमने आया था. मामले को लेकर परिजनों और मेला घूमने गए लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. मृतक की पहचान पठान पारा निवासी नकुल निषाद के रूप में की गई है.

अचानक झटका लगने से गिरा युवक

पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां, रायगढ़ के खसरिया स्थित मीना बाजार में आकाश झूले की मूवमेंट में सबकुछ ठीक चल रहा था. पर अचानक झूले में झटका लगा और नकुल नीचे गिर गया. नकुल को काफी चोटें आईं. हादसे में नकल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे देखते हुए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान नकुल ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है.

CM साय ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा-नक्सलवाद के सफाए का संकल्प पूरा हुआ

पूर्व में झूले को लेकर की जा चुकी है शिकायत

बताते चलें कि, पूर्व में ही झूला की सुरक्षा पर स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया था. जिस तरह से झूले का संचालन किया जा रहा था लोगों ने पहले भी तरीके से चलाने की बात तही थई. अब यह हादसा बड़े सवाल खड़े कर रहा है. वहीं, पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि, युवक शराब के नशे में था और वह झूले के ऊपर नाच रहा था. इसी वजह से अनियंत्रित होकर वह झूले से नीचे गिर गया.

जांच में जुटी खरसिया चौकी पुलिस

मामले की शिकायत खरसिया चौकी थाने पर दर्ज करा दी गई है. परिजनों ने झूला संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का निपटारा किया जाएगा.

Exit mobile version