Raigarh: प्रोफेसर ने भेजे अश्लील मैसेज, छात्रा ने बरसाए थप्पड़, प‍िटाई का VIDEO वायरल

Girl Slapped College Professor Raigarh: रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा ने बताया कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था.
Raigarh

Professor Sends Obscene Messages: रायगढ़ जिले में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा ने बताया कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. उसने कई बार इसका व‍िरोध भी क‍िया, लेक‍िन प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उसकी प‍िटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रोफेसर ने भेजे अश्लील मैसेज

ये पूरा मामला लैलूंगा के कुंजारा स्‍थि‍त शासकीय महाविद्यालय का है. आरोप है क‍ि यहां पढ़ाने वाले प्रोफेसर रेमन भार्गव एक छात्रा को करीब डेढ़ साल से परेशान कर रहे थे. प्रोफेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के ज‍रि‍ए छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज करते थे और जबरदस्‍ती बात करने की कोशि‍श करते हैं. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर रेमन भार्गव कॉलेज की अन्‍य छात्राओं को भी अश्लील मैसेज करता था.

छात्रा ने प्रोफेसर की जमकर की पिटाई

छात्रा ने प्रोफेसर की इस हरकत का कई बार व‍िरोध क‍िया, लेक‍िन उसने अश्लील मैसेज करने बंद नहीं क‍िए. पर‍ेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ पहुंची और प्रोफेसर की जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा ने प्रोफेसर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इस दौरान वीड‍ियो भी बनाया गया, जो अब सोशल मीड‍िया पर वायरल है.

ये भी पढ़ें- ‘मेरी जमीन पर बना रायपुर एयरपोर्ट…’,10वीं पास किसान ने किया दावा, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

थाने में शिकायत दर्ज

वहीं पीड़ित छात्रा ने मामले में लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही, अन्य पीड़ित छात्राओं से भी सामने आकर शिकायत करने की अपील की है. शि‍कायत के आधार पर पुल‍िस जांच में जुट गई.