Vistaar NEWS

बिलासपुर: कचरा और कबाड़ बेचकर रेलवे ने कमाए 628 करोड़, यात्री ट्रेनाें की कमाई से 153 करोड़ ज्यादा

Bilaspur railway station (file photo)

बिलासपुर रेलवे स्‍टेशन (फाइल फोटो)

Bilaspur News: भारतीय रेलवे ने इस बार कचरे और कबाड़ के तौर पर रेलवे से निकलने वाले स्क्रैप की नीलामी और इसे बेचने के माध्यम से ताबड़तोड़ कमाई की है. यह आंकड़ा 628 करोड़ बताया जा रहा है. रेल अधिकारी इसे अचीवमेंट के तौर पर देख रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ जब मुसाफिर ट्रेनों के संचालन और परिवहन पर नजर डालें तो समझ आता है, भारतीय रेलवे की कचरे से कमाई बिलासपुर डिविजन के मुसाफिर ट्रेनों की कमाई से काफी कम है.

यात्री ट्रेनों से 475 करोड़ की कमाई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के डिवीजन के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल यानि साल 2025, 26 में यात्री ट्रेनों से बिलासपुर रेलवे को कुल 475 करोड़ रुपए अर्जित हुआ है. यानी भारतीय रेलवे के कचरे और कबाड़ की नीलामी से मिले 200 करोड़ रुपए कम. यही वजह है कि यात्री लगातार ट्रेनों को सही समय पर चलाने और सही तरीके से चलने की मांग कर रहे हैं.

बिलासपुर डिवीजन से चलती हैं 100 ट्रेनें

बिलासपुर डिवीजन से लगभग 100 ट्रेन चलती है. साल भर में महीनों से यात्रियों ट्रेनों से निकले रेवेन्यू पर नजर डालें तो समझ आता है कि बिलासपुर डिवीजन की मुसाफिर ट्रेनों की कमाई अक्टूबर महीने में 41 करोड़ रुपए हुई थी. नवंबर महीने में 38 करोड़, दिसंबर महीने में 36 करोड़, जनवरी महीने में 41 करोड़, और फरवरी महीने में 38 करोड़, वही मार्च महीने में 44 करोड रुपए हुई थी. यह कल 6 महीने के आंकड़े हैं.

5 स्‍टेशनों से अर्जित हुई कमाई

यह कमाई बिलासपुर के रायगढ़, उसलापुर, शहडोल, अनूपपुर और दूसरे बड़े स्टेशनों से अर्जित की गई कमाई का हिस्सा है जिसे रेलवे ने जारी किया है. कुल मिलाकर यात्री यही कह रहे हैं, रेलवे को ज्यादा ध्यान मुसाफिर ट्रेनों के परिवहन को लेकर देना चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके, चलती ट्रेनों पर सीट उपलब्ध हो और उन्हें यात्रा के दौरान ट्रेनों में किसी तरह की तकलीफ नहीं हो. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन है लिहाजा यहां बड़े अधिकारी बैठते हैं उन्हें इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

Exit mobile version