Vistaar NEWS

RPF की बड़ी कार्रवाई: 12 टन कबाड़ और 90 आर रेल लाइन जब्त, शातिर कबाड़ी फरार

Crime News Breaking

क्राइम न्यूज

रायपुर. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बिलासपुर मंडल की टीम ने मनेंद्रगढ़ एरिया में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 12 टन कबाड़ (स्क्रैप) से भरे ट्रक को पकड़ा है. इस कबाड़ में 90 आर रेल लाइन और आयरन ब्रेक ब्लॉक जैसी कीमती रेलवे संपत्ति भी बरामद की गई है. इस कार्रवाई से क्षेत्र के कबाड़ियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

कैसे खुला मामला?

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सौरव कुमार के निर्देशन में निरीक्षक सुनीता मिंज और मंडल टास्क टीम ने मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक (CG 07 BL 2601) को पकड़ा. वाहन को रेसुब पोस्ट मनेंद्रगढ़ लाकर जब कबाड़ की अनलोडिंग कराई गई, तो उसमें भारी मात्रा में रेलवे की पटरियां (90 आर रेल लाइन) और आयरन ब्रेक ब्लॉक मिले. पूछताछ में वाहन चालक सीताराम द्विवेदी ने बताया कि यह कबाड़ ‘चौहान ट्रेडर्स’ के मालिक रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन का है. पुलिस द्वारा कबाड़ मालिक की तलाश करने पर वह फरार पाया गया. फिलहाल पुलिस और आरपीएफ फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

इलाके में मचा हड़कंप

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी और कबाड़ी रियाजुद्दीन उर्फ चुनमुन पर स्थानीय थाने और रेलवे सुरक्षा बल में लोहा चोरी और रेल संपत्ति चुराने के कई पुराने मामले दर्ज हैं. आरपीएफ की इस ताबड़तोड़ और बड़ी कार्रवाई से आसपास के इलाकों के अवैध कबाड़ियों के बीच अफरातफरी का माहौल देखा जा रहा है.

कार्रवाई से जुड़े कुछ फैक्ट्स

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः कोर्ट पहुंचे अजय चंद्राकर, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा राठौर के खिलाफ मानहानि परिवाद

Exit mobile version