Vistaar NEWS

CG News: महिला स्वीपर संग बाथरूम में.. टीचर पर छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझे गलत तरीके से छुआ

Sakti News

सक्ती न्यूज

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से हैरान कर देने वाली खभर सामने आ रही है. सक्ती जिले की ग्राम मिरौनी में पदस्थ एक टीचर पर छात्रा ने बैड टच का आरोप लगाया है. चंद्रपुर तहसील के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 5th की बच्ची ने शिकायत की और बताया कि कैलाश पटेल नामक टीचर कॉपी चेक कराने के समय गंदे तरीके से छूते हैं.

महिला स्वीपर संग बाथरूम में घुसने का आरोप

कक्षा 5वीं की छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर कैलाश पटेल महिला स्वीपर के साथ वाशरूम में घुसे रहते हैं. आरोप यह भी है कि शिक्षक का ध्यान पढ़ाने पर बिल्कुल नहीं रहता. स्कूल टाइमिंग में शिक्षक कैलाश मोबाइल फोन चलाते रहते हैं. बच्ची द्वारा किए गए खुलासे के बाद स्कूल में पदस्थ स्वीपर महिला के साथ शिक्षक के गलत व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है. ग्रामीणों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए.

रसोइया ने भी किया बड़ा खुलासा

सिर्फ बच्ची ही नहीं स्कूल की रसोइया ने भी शिक्षक की हरकतों को लेकर कई बड़े खुलासे किए. स्कूल में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने बताया कि शिक्षक पढ़ाते नहीं हैं. पढ़ाने के लिए कहने वाले बच्चों को फटकार लहाई जाती है. रसोइया का कहना है कि शिक्षक और स्वीपर महिला के एक साथ बैठे रहने को लेकर बच्चे भी उनसे अपनी बातें बताते हैं.

डीईओ तक पहुंचा मामला

वहीं यह मामला सक्ती जिला शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंचा. जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगीय जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कैलाश पटेल पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे. वहां भी उनका रवैया ठीक नहीं था. इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया.

ट्रेविस हेड का आया तूफान, जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जड़कर किया स्पेशल सेलिब्रेशन

Exit mobile version