Vistaar NEWS

CG में सर्पदंशः 6 साल की मासूम ने तोड़ा दम, दो महीने में हुई 47 मौतें 

बिलासपुर. जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक 6 साल की बच्ची और 10 साल के बच्चे की मौत हो गई. पहली घटना कोटा थाना क्षेत्र के बिल्लीबंद गांव की है, जहां सर्पदंश के बाद बच्ची को कोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. एक हफ्ते में ये दूसरी मौत है इससे पहले तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका नयापारा में बिस्तर में छिपे करैत सांप ने 10 साल के बच्चे को डस लिया था. सिम्स में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया.

बिस्तर में छिपे करैत ने बच्चे को डसा

तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका के नयापारा की है. यहां चंद्रकुमार चंद्राकर का 10 वर्षीय बेटा गौरव सोमवार रात खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर गया था. इसी दौरान बिस्तर में छिपे करैत सांप ने उसे डस लिया. सर्पदंश के बाद घबराए गौरव ने रोते हुए अपनी मां को घटना की जानकारी दी. परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर सिम्स में उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद बच्चे की मौत हो गई.

दो महीने में सर्पदंश के 47 मरीज

सिम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के अनुसार, पिछले दो महीने में सर्पदंश के 47 मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं. इनमें अधिकांश मरीज समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण बच गए. चिकित्सकों के मुताबिक बारिश के दौरान सांप सुरक्षित और सूखी जगह की तलाश में घरों में घुस सकते हैं. इसलिए घर के अंदर भी सावधानी बरतना जरूरी है.

 सिम्स प्रबंधन ने सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद नहीं करने की सलाह दी है. मरीज को शांत रखकर जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः 8 लाख की घूस लेते GST ऑफिसर हुआ अरेस्ट, देखे रिश्वत लेने की पूरी Video

Exit mobile version