Vistaar NEWS

Korba: देवपहरी झरने पर फोटो खींचने पहुंचे 3 दोस्‍त टापू पर फंसे, 15 घंटे चले रेस्‍क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

The young men were safely brought out.

युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला

Korba News: छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से कई नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में सोमवार को तेज बारिश के बाद हसदेव नदी भी उफान पर है. इसी बीच देवपहरी झरने पर पानी बढ़ने के बाद तीन युवक पानी के बीच टापू पर फंस गए.

तीनों युवक ने टापू पर बनी छतरी में शरण ली है और रेस्‍क्यू टीम से वीडियों काॅल के माध्‍यम से संपर्क किया है. जिसके बाद रेस्‍क्यू टीम रवाना हो गई. 15 घंटे यानी पूरी रात चले रेस्‍क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

झरने पर अचानक बढ़ा पानी

झरने के बीच टापू पर फंसे युवकों की पहचान धनेश्वर सारथी, घनश्‍याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई है. ये तीनों युवक गुरमा श्‍यांग के बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्‍त सतरेंगा घूमने के लिए गए थे, लेकिन वहां फोटों खींचने के बाद मौसम बदल गया और देवपहरी झरने पर अचानक पानी बढ़ गया. जिसके बाद तीनों युवक पानी के बीच बने टापू पर फंस गए.

रेस्‍क्यू टीम से किया वीडियो काॅल

युवकों ने रेस्‍क्यू टीम से वीडियो कॉल के माध्‍यम से संपर्क किया. बातचीत के दौरान युवकों ने बताया कि उनके चारों तरफ अंधेरा और कोई रोशनी नजर नहीं आ रही थी. टॉर्च की रोशनी से ही आसपास थोड़ा बहुत दिखाई दे रहा था. युवकों ने बताया कि वे पानी के बीच में फंसे हुए हैं. इसके बाद रेस्‍क्यू टीम के हेड जितेन सारथी ने युवकों से बात की और उन्‍हें घबराने से मना किया.

उन्‍हाेंने युवकों से कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है. रेस्‍क्यू टीम ने उन्‍हें सुझाव भी दिया की यादि पानी का बहाव तेज हो या पानी बढ़े तो खुद को खंभे से बांधकर सुरक्षित रखें और हिम्मत बनाए रखें.

15 घंटे बाद सुरक्षित निकाला

मौके पर पहुंचने के बाद रेस्‍क्यू टीम ने जिला प्रशासन की मदद से पूरी रात अनेक चुनौतियों के बीच करीब 15 घंटो तक सर्च ऑपरेशन चलाया और युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस दौरान मौके पर कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश के बाद घटकेसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी.

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ः आसमान से आई मौत CCTV में हुई कैद, खेत में काम करने के बाद घर जा रही थी महिला

Exit mobile version