Vistaar NEWS

CG News: बिलासपुर में दो बहनों ने लगाया हमला और दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस पर भी उठाए सवाल

Two sisters level allegations.

दो बहनों ने लगाया आरोप

CG News: बिलासपुर जिले में पुलिस अधिकारियों की लगातार सख्ती और निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात अलग नजर आ रहे हैं, ताजा मामला कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निरतु स्थित ग्राम करही से सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने अपने ही पति और जेठ पर गंभीर हमला करने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई गुहार

पीड़ित बहनें पायल लोनिया और अंजना लोनिया, अपनी मां उर्मिला लोनिया के साथ शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और रजनेश सिंह के समक्ष न्याय की गुहार लगाई. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके पति और जेठ ने तलवार और रॉड से बेरहमीपूर्वक हमला किया. इतना ही नहीं, उन्होंने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की बात भी कही.

पहले की शिकायतों का भी जिक्र

मां-बेटियों ने एसएसपी को सौंपे गए दस्तावेजों में पूर्व में की गई शिकायतें और इकरारनामा भी शामिल किया है. उनका आरोप है कि कोनी थाना पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की और उन्हें थाने से भगा दिया गया, जो बेहद गंभीर मामला है.

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इधर, पुलिस के उच्च अधिकारी लगातार बैठकों में मातहतों को सख्त निर्देश दे रहे हैं कि अपराधियों पर कार्रवाई की जाए, आम नागरिकों से मित्रवत व्यवहार रखा जाए और “बीट पुलिसिंग” को प्रभावी बनाया जाए, लेकिन इस मामले ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढे़ं- CG News: बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी सौगात! कंपनी देगी 1.60 लाख करोड़ का बीमा लाभ, SBI के साथ अनुबंध

Exit mobile version