Vistaar NEWS

CG Bank Holiday List: छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें डेट

CG Bank Holiday List

अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा बैंक

CG Bank Holiday List: छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 में कई सार्वजनिक और बैंक छुट्टियां पड़ रही हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों के बैंकिंग सेवाओं से जुड़े कामों पर पड़ेगा. इस महीने गुड फ्राइडे, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती जैसे प्रमुख राष्ट्रीय अवकाशों के साथ-साथ साप्ताहिक रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले से योजना बनाना बेहद जरूरी हो जाता है.

छत्तीसगढ़ में अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2026 में करीब 12 से 14 दिन बैंक बंद रह सकते हैं. इसमें राष्ट्रीय अवकाश, साप्ताहिक छुट्टियां और बैंक क्लोजिंग डे शामिल हैं. हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- Durg News: धमधा के खिलोरा खुर्द में भीषण आग का कहर, 500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, कई जानवर भी जले

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

लगातार छुट्टियों को देखते हुए बैंक से जुड़े जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, कैश ट्रांजेक्शन, पासबुक अपडेट पहले ही निपटा लें. ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी. छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानीय पर्व या क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण अवकाश सूची में आंशिक बदलाव संभव है.

Exit mobile version