Vistaar NEWS

CG Board Result 2026: कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? सीजी बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट

CG News

कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है. ऐसे में छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) 10वीं परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट?

12वीं का हिन्दी पेपर लीक होने से बिगड़ी शेड्यूल

हालांकि, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) इसे चुनौती के रूप में ले रहा है. अफसरों का कहना है कि 12वीं का हिन्दी का पेपर लीक होने के कारण थोड़ा शेड्यूल बिगड़ गया है. फिलहाल, प्राथमिकता 10 अप्रैल को हिन्दी का पेपर कराना है. नतीजे 30 अप्रैल तक जारी किए जा सकें, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है.

नतीजों को जल्द जारी करने के लिए जुटा अमला – पुष्या साहू

छत्तीसगढ़ माध्यमिक की सचिव पुष्या साहू ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल का पूरा अमला नतीजों को जल्द जारी करने के लिए जुटा हुआ है. हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि 30 अप्रैल तक 10वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएं.

ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ आवेदन में देरी से क्लेम के मामलों को खारिज नहीं किया जाएगा…’, मोटर दुर्घटना दावे को लेकर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

9वीं और 11वीं के रिजल्ट पर भी अपडेट

प्रदेश में इस बार 9वीं और 11वीं के नतीजों को तैयार करने में पहली बार बड़ा बदलाव किया गया है. अब केवल सालाना परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि छमाही और वार्षिक दोनों परीक्षाओं के अधिभार अंक के आधार पर फाइनल नतीजे तैयार किए जाएंगे. इससे पूरे साल की पढ़ाई का असर भी परिणाम में दिखेगा. बता दें कि इन परीक्षाओं के नतीजे भी 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे.

Exit mobile version