Vistaar NEWS

CG Board 12th Result: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जिज्ञासु वर्मा बनी टॉपर, ऐसे चेक करें रिजल्ट

CG Board Result 2026

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ के 12वीं बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें जिज्ञासू वर्मा ने टॉप किया है. वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे. कृष महंत रायगढ़ के रहने वाले हैं.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

यहां देखें टॉप-10 की लिस्ट

इस बार ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई.

5 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था. इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं. छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं.

Exit mobile version