Vistaar NEWS

CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट

Vijay Sharma Commissionerate Announcement

डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Vijay Sharma Commissionerate Announcement: छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग और बिलासपुर जिले में भी पुलिस कमिश्नरी सिस्टम जल्द लागू होगा. इसे लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है.

दुर्ग और बिलासपुर में भी लागू होगा कमिश्नरेट

दरअसल, रायपुर में डायल 112 के शुभारंभ कार्यक्रम में गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी. छोटे-छोटे विषय विभिन्न विभागों के कारण पेंडिंग हुआ करते थे.

उन्होंने आगे बताया कि अभी रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है. आवश्यकता अनुरूप इसका विस्तार होना चाहिए. मुख्यमंत्री साय से इसे बिलासपुर और दुर्ग में भी प्रारंभ करने के लिए आग्रह करेंगे.

रायपुर को मिली 54 नई डायल 112 गाड़ियों की सौगात

 डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रायपुर को 54 नई डायल 112 गाड़ियों की सौगात दी है. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सभी गाड़ियों को रवाना किया. इस दौरान शर्मा ने कहा, डायल 112 करने पर अब और तेजी से पुलिस पहुंचेगी. C-DAC की एडवांस टेक्नोलॉजी के जरिए पूरा सिस्टम मॉनिटर होगा. कॉल आते ही तुरंत लोकेशन ट्रेस होगी.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर फिलहाल लगी रोक

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, नई गाड़ियों में हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं. कमांड सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग होगी. आज से ही नई गाड़ियां सेवा में शामिल होंगी. इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया. ड्रोन पेट्रोलिंग को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, अब ड्रोन पेट्रोलिंग सिस्टम पर भी काम किया जाएगा. कस्टमाइज लोकेशन पर ड्रोन भेजे जाएंगे. टेक्नोलॉजी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी.

Exit mobile version