Vistaar NEWS

CG News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में चली तबादला एक्स्प्रेस, कलेक्टर-कमीश्नर समेत 22 अधिकारियों का ट्रांसफर

cg news

महानदी भवन

CG news: छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले राज्य सरकार की ओर से तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है. राज्य प्रशासनिर सेवा के 22 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, जिनमें 6 निगम आयुक्त, 4 अपर कलेक्टर और तीन संयुक्त कलेक्टर शामिल हैं. सभी की नई पदस्थापना भी कर दी गई है. इस तबादले को साल के अंत में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

22 अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अधिकारियों का तबादला हुआ है. राज्य सेवा के इन सभी 22 अधिकारियों का ट्रांसफर कर नवीन पदस्थापना की गई है. सबसे अहम बात यह है कि निगम चुनाव से पहले कई निगम आयुक्त बदल दिए गए हैं. इनमें 6 नगर निगम के आयुक्त और 1 अपर आयुक्त शामिल हैं. इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अपर कलेक्टर और 3 संयुक्त कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं.

बदले गए 9 नगर निगम के आयुक्त

दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़, धमतरी और बीरगांव नगर निगम के आयुक्त बदले गए हैं, जबकि राजनांदगांव के अपर आयुक्त बदले गए हैं. इसके अलावा बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर का भी ट्रांसफर किया गया है. इसके साथ ही 3 जिला पंचायत CEO, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष सहायक, वन विभाग के उपसचिव देवनारायण कश्यप, पर्यटन विभाग के उप सचिव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भी बदला गया है.

देखें लिस्ट- 

ट्रांसफर लिस्ट

इन अधिकारियों का तबादला

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशुतोष पांडे को कोरबा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया
देवनारायण कश्यप को अंबिकापुर नगर निगम आयुक्त बनाया गया
सुमित अग्रवाल को आयुक्त नगर निगम दुर्ग बनाया गया
राजीव कुमार पाण्डेय को आयुक्त नगर निगम भिलाई बनाया गया
बृजेश सिंह क्षत्रिय को आयुक्त नगर निगम रायगढ़ बनाया गया
प्रिया गोयल को धमतरी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया
युगल किशोर को बिरगांव नगर निगम का आयुक्त बनाया गया
अतुल विश्वकर्मा को राजनांदगांव निगम आयुक्त बनाया गया

 

Exit mobile version