Vistaar NEWS

CG News: विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार, आज से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल, काम-काज रहेगा ठप्प

CG News

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. दरअसल, नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में प्रदर्शन के बाद भी विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल किए जाएगा. तहसीलदार लगातार विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तहसीलदार

संघ का कहना है कि घटना के विरोध में बीते 29 मई को प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी. इसके बावजूद अब तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों में गहरा आक्रोश है. ऐसे गंभीर मामलों में अगर तत्काल कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों के मनोबल कमजोर होगा और भय का माहौल बनेगा.

क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम और उप चुनाव के लिए मतदान शुरु, ईवीएम और बैलेट बॉक्स के जरिए डाले जा रहे वोट

नायब तहसीलदार ने मारपीट का लगाया आरोप

नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया कि विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थक मारपीट के इरादे से ही आए थे. उन्होंने बहन के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर मारपीट की, जबकि ऐसा नहीं हुआ है. SDM फागेश सिन्हा अपनी गाड़ी में नायब तहसीलदार को बैठाकर अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए. घटना के बाद सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनकी बहन सीतापुर थाने पहुंचे. विधायक की बहन की ओर से थाने में शिकायत की गई है.

Exit mobile version