Vistaar NEWS

CG News: BJP विधायक रामकुमार टोप्पो करेंगे सरेंडर, नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ था केस

BJP MLA Ramkumar Toppo

BJP विधायक रामकुमार टोप्पो

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ था. अब खबर है कि विधायक रामकुमार टोप्पो सरेंडर करने जा रहे हैं. टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा और तहसीलदार के साथ मारपीट की थी. इस मामले पर राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

गौरतलब है कि नायब तहसीलदार के आवेदन पर पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी. नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी का आरोप है कि भाजपा विधायक और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की. इस दौरान उनके कपड़े तक फट गए. जब तुषार मानिक की पिटाई की जा रही थी उस वक्त एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे.

तुषार मानिक को बचाने की हर संभव कोशिश

एसडीएम ने तुषार मानिक को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन आरोप है कि विधायक समर्थकों ने उनको वहां से दूर हटा दिया. बाद में नायब तहसीलदार और एसडीम दोनों उसी हालत में अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर अजीत वसंत से मिलने पहुंचे थे.

इसके बाद भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरगुजा राजस्व कर्मचारी-अधिकारी संघ अब लामबंद हो रहा है. संघ ने चेतावनी दी थी कि 24 घंटे में अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश भर में राजस्व कर्मचारी-अधिकारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- CG News: पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में इलाज जारी, हालत गंभीर

Exit mobile version